सुपौल, मार्च 21 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस अनुप्रयोग इन सिविल इंजीनियरिंग का शनिवार को समापन हो गया। समापन दिवस पर विभिन्न विशेषज्ञों ने उन्नत तकनीकी विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत कर प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यपालक अभियंता प्रवेश कुमार के निर्माण स्थल प्रबंधन में जीआईएस का अनुप्रयोग विषयक व्याख्यान से हुई। इसके बाद सौरभ कुमार ने जीआईएस एवं जीपीएस के माध्यम से हॉटस्पॉट विश्लेषण पर प्रकाश डाला। मौसम विभाग, बिहार के वैज्ञानिक डॉ. विक्रम कुमार ने कम लागत वाले सेंसर एवं लाइडार के माध्यम से बाढ़ पूर्व चेतावनी प्रणाली पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अन्य सत्रों में नंदन कुमार राजू, ओम प्रकाश सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.