मधेपुरा, मार्च 14 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता । बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ऑडिटोरियम में मेंटल स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज एजुकेशन विंग व नशा मुक्त भारत अभियान के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मेंटल हेल्थ अवेयरनेस नोडल अधिकारी प्रो. आशीष कुमार सुमन ने कहा कि आज के तेज़ी से बदलते दौर में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के दबाव, प्रतिस्पर्धा और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए सकारात्मक सोच, अनुशासन और आत्म-नियंत्रण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि नियमित योग, ध्यान और संतुलित दिनचर्या अपनाने से मानसिक तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीके ऋचा और बीके धर्मेंद्र ने छात्रों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.