जमुई, अप्रैल 8 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई द्वारा रविवार और सोमवार को आयोजित वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव "आरंभ 3.0" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। द्विदिवसीय इस आयोजन में छात्रों, शिक्षकों एवं विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिसने पूरे परिसर को नवाचार, सृजनात्मकता एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के उत्कृष्ट वातावरण से परिपूर्ण कर दिया।"आरंभ 3.0" का उद्देश्य तकनीकी दक्षता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा के समन्वित विकास हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं-जैसे हैकाथॉन, कोडिंग प्रतिस्पर्धा, रोबोटिक्स प्रदर्शन एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी-ने प्रतिभागियों की विश्लेषणात्मक क्षमता एवं नवोन्मेषी दृष्टिकोण को अभिव्यक्त किया। साथ ही, नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति एवं फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.