बक्सर, फरवरी 25 -- युवा के लिए ---- बक्सर, हमारे संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पहल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके अंतर्गत कॉलेज परिसर में करियर गाइडेंस एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 200 से 250 विद्यार्थी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व, उच्च अध्ययन के अवसरों तथा भविष्य की संभावनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही यह संदेश दिया गया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। विद्यार्थियों को संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन करने हेतु प्रेरित किया गया। संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रामनरेश राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही तकनीकी शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.