लखनऊ, अप्रैल 10 -- इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होने की राह तक रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। टेंडर फाइनल हो गया है और निर्माण कार्य इसी माह से शुरू होने की संभावना है। फोर लेन वाले 890 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़े इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य सितंबर 2027 रखा गया है। जनवरी में ही निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की गई थीं। फरवरी में टेंडर फाइनल होने और मार्च से कार्य शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन कुछ कारणों से टेंडर पिछले सप्ताह फाइनल हो पाया है, जो कि हरियाणा की फर्म कालूवाला को मिला है। इससे संबंधित अन्य औपचारिकताएं पूरी करते हुए 20 अप्रैल के बाद किसी भी समय निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। फ्लाईओवर की निर्माण लागत 108.92 करोड़ रुपये आएगी। यह इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा के पास से शुरू होगा जो कि मड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.