लखनऊ, मई 24 -- पीडब्ल्यूडी की एनओसी न मिलने से एलडीए ने रोका काम बजट दूसरी परियोजनाओं में होगा खर्च लखनऊ, प्रमुख संवाददाता इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की री-मॉडलिंग और प्लेस मेकिंग परियोजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र न दिए जाने के कारण एलडीए ने इस परियोजना का काम रोकने का फैसला किया है। एलडीए उपाध्यक्ष ने इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां तक काम हो चुका है, वहीं तक निर्माण सीमित रखा जाए और आगे का कार्य न बढ़ाया जाए।

समीक्षा बैठक में सामने आई स्थिति एलडीए उपाध्यक्ष ने हाल ही में विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की परियोजना की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का लगभग 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन पीडब्ल्यूडी की ओर स...