अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर बुधवार को हुए हंगामे के बाद गुरुवार को भी परिसर के सामने गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि स्थिति बुधवार जैसी तनावपूर्ण नहीं रही, फिर भी छात्र अलग-अलग समूहों में खड़े होकर आपस में चर्चा करते नजर आए। कॉलेज गेट के आसपास हलचल बनी रही। आने-जाने वालों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। एएमयू प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। गुरुवार को मुख्य द्वार पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। अंदर-बाहर आने वालों की निगरानी की जाती रही। बुधवार को प्रॉक्टोरियल टीम द्वारा पकड़े गए छात्रों को देर शाम छोड़ दिया गया, जिसके बाद गुरुवार को माहौल अपेक्षाकृत शांत दिखा। हालांकि छात्रों में परीक्षा और उपस्थिति को लेकर असंतोष की चर्चा जारी रही। गौरतलब है कि बुधवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.