अल्मोड़ा, अप्रैल 19 -- अल्मोड़ा। द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रतिनिधियों ने एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात की। द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में 20-21 अप्रैल को मनाए जा रहे 'सिंटिला' फेस्ट में मुख्य अतिथि रूप में शामिल होने के लिए कुलपति को आमंत्रित किया। साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज के संरचनात्मक स्थितियों और शैक्षिक गतिविधियों की भी जानकारी दी। यहां द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सीसी तिवारी, वैयक्तिक सहायक निदेशक निखिल उपाध्याय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...