बिजनौर, मार्च 1 -- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगर के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7930 रुपये नकद बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की दबिश पड़ते ही कुछ अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...