इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम ने जीता प्रथम पुरस्कार
बांदा, अगस्त 30 -- अतर्रा। आईआईटी गुवाहाटी में 29 से 30 अगस्त के बीच आयोजित प्रतिष्ठित तकनीकी महोत्सव 'टेक्निश' के अंतर्गत 'ट्रैक टाइटन्स' प्रतियोगिता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अतर्रा, बांदा की टीम बॉट एवेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम बॉट एवेंजर्स में समर्थ गुप्ता, लकी सिंह, यश शर्मा, प्रशांत पटेल, अंकित यादव और आरव सहित कुल छह छात्र शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान टीम ने तकनीकी दक्षता, नवाचार, टीमवर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। संस्थान के निदेशक प्रो. दीपेंद्र सिंह एवं कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी ने टीम बॉट एवेंजर्स के सभी सदस्यों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.