इंजीनियरिंग कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया
चम्पावत, अगस्त 8 -- सतीश, टनकपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान का 10 वां स्थापना दिवस मनाया। शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो.एचएल मंडोरिया ने किया। सहायक प्राध्यापक शुभम थपलियाल और योगेश चमोला ने गढ़वाली गीत पेश किए। मोहित गड़कोटी ने मनमोहक कुमाउनी गीत पेश किए। अभिजीत यादव ने शायरी, छात्र प्रियांशु महार ने भक्ति गीत पेश किया। कार्यक्रम में उप कुल सचिव डॉ.अभिषेक पाठक, शिक्षिका अंजना समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.