इंजीनियरिंग कॉलेज ऑडिटोरियम, बागीटांड़ में आज होगा आदिवासी महोत्सव का आयोजन
कोडरमा, अगस्त 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आदिवासी अस्मिता, समृद्ध लोक-परंपाओं और 'जल-जंगल-जमीन' की गौरवशाली विरासत को समर्पित झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 का आयोजन नौ अगस्त को कोडरमा में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से इंजीनियरिंग कॉलेज ऑडिटोरियम, बागीटांड़, कोडरमा में होगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, कला, लोकगीत-संगीत और जीवन मूल्यों को सम्मान एवं पहचान प्रदान करना है। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को जनजातीय विरासत और प्रकृति के साथ उनके पारंपरिक संबंधों से परिचित कराने का भी प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से महोत्सव में सहभागी बनकर जनजातीय संस्कृति के गौरव को नमन करने की अपील की है। कार्यक्रम के लिए आमंत्रण में सभी की गरिमामयी उपस्थिति का आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.