मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में शुक्रवार से बीटेक इंडक्शन प्रोग्राम के तहत एमआईटी योग क्लब की ओर से एक सप्ताह चलने वाले योग शिविर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें मुख्य अतिथि पटना एम्स के डॉ. दिवेंदु भूषण थे। कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डॉ. प्रियम सिंह और प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं।मुख्य अतिथि डॉ. भूषण ने कहा कि नई पीढ़ी के इंजीनियरों के लिए योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तार्किक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है। प्रियंका सिंह किसी भी राष्ट्र की प्रगति महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर करती है। डॉ. प्रियम सिंह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी के दौर में तन...