मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में गुरुवार को वर्कशॉप प्रैक्टिस पुस्तक का विमोचन संस्थान के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार झा और डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। यांत्रिकी अभियंत्रण विभाग के डॉ. प्रमोद कुमार, गुलशन कुमार और विकास कुमार द्वारा लिखित इस पुस्तक का प्रकाशन वालनट पब्लिकेशन ने किया है।इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि इस पुस्तक को बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है। यह इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इसमें वर्कशॉप प्रैक्टिस से संबंधित मूलभूत सिद्धांतों को सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक शैली में प्रस्तुत किया गया है। इससे विद्यार्थियों को विषय की गहन समझ विकसित करने में मदद मिलेगी और एक उत्कृष्ट मार्गदर्शक सिद्ध होगा। विभागाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.