फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किए जाने के बाद सफल होने वाले छात्र एवं छात्राओं में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दे रहे हैं। इसके साथ ही वह अब अपने अगले पड़ाव की अग्रसर हो गए हैं। 11वीं कक्षा में अपने पसंदीदा विषय चुनकर भविष्य को संवारने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। वहीं दूसरी इन परिणाम को हासिल करने में विद्यार्थियों ने दिन रात एक कर दिया। परीक्षा के दौरान खुद को कमरे में कैद कर लिया था और घंटों पढ़ाई करते रहते थे। जिले के होनहार इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- समय प्रबंधन सोनल की सफलता की कुंजी बनी इंजीनियर बनना चाहती है जिला टॉपरजिला टॉप करने वाली आशना खुराना इंजीनियर बनना चाहती है। इसके लिए उन्...