मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एमआईटी समेत बिहार के सभी इंजीनियिरंग कॉलेजों में सत्र 2023-27 के ईयर बैक वाले छात्रों को सत्र 2024-28 के नियमित छात्रों के साथ मर्ज किया जाएगा। बिहार अभियंत्रण विवि के कुलपति ने सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक में यह फैसला लिया है। बैठक में सत्र 2022-26 के सातवें सेमेस्टर के छात्रों के इंटर्नशिप के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का फैसला लिया गया, ताकि सिलेबस पूरा हो सके। सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया गया कि वे छात्रों को ऑनलाइन कक्षा के टाइम टेबल की जानकारी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.