रांची, मार्च 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में आयोजित खेलोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। छात्रों के फुटबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, छात्राओं की कबड्डी में स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर विजेता बना। वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों में छात्रों के वर्ग में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस ने जीत दर्ज की। छात्राओं के वर्ग में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज के बीच कड़ा मुकाबला रहा। बैडमिंटन सिंगल्स में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज और स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर खिताब हासिल किए। इस खेलोत्सव में विभिन्न विभागों के छात्रों ने खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। ...