इंजीनियरिंग और चिकित्सा में एआई के इस्तेमाल पर जोर
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज (आईपीईसी) और रूस की मारी स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने पर मंगलवार को सहमति बनी है। इसके लिए कॉलेज के चार सद्स्य रूस के योश्कर-ओला स्थित विश्वविद्यालय पहुंचे और संयुक्त शोध, तकनीकी नवाचार और छात्र व शिक्षकों के आदान-प्रदान पर चर्चा की। आईपीईसी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल बढ़ाने पर दोनों संस्थान मिलकर काम कर सकते हैं। वाइस चेयरमैन आकांक्षा अग्रवाल ने शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में संयुक्त वैज्ञानिक परियोजनाओं, शोध पत्रों के प्रकाशन, सॉफ्टवेयर विकास और ड्यूल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.