संतकबीरनगर, मई 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के आईसीएसई और आईएससी बोर्ड के टॉपर इंजीनियर, चिकित्सक बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। टॉपरों ने परिणाम आने से पहले ही अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा दिया है और वे तैयारी में जुट गए हैं। गुरुवार को परिणाम आया तो उनके साथ ही उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं के टॉपर सामान्य परिवार से हैं और सफलता के लिए उन्होंने अथक परिश्रम किया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से अपने लक्ष्य को साझा किया ही साथ ही छात्रों को सफलता के टिप्स भी दिए। सभी ने कहा कि किताबों के अलावा सफलता का कोई और रास्ता नहीं है। ऑनलाइन पढ़ाई से दूरी बनाने की जरूरत है। छात्र, छात्रा अपने पाठ्यक्रम और स्कूल में बनवाए जा रहे नोटस से ही तैयारी करें। सेल्फ स्टडी की भी आदत डालें। यह भी पढ़ें-...