नई दिल्ली, अगस्त 30 -- रियलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का यह सीजन अभी तक काफी धमाकेदार रहा है। रोहित शेट्टी ने शुरुआत में ही वादा किया था कि इस बार ऑडियंस को फिल्मों की टक्कर के स्टंट देखने को मिलेंगे, और हुआ भी वैसा ही है। हालिया एपिसोड में तो कई सेलेब्रिटीज ने टास्क करने से ही इनकार कर दिया। अब खबर आई है कि एक स्टंट के दौरान चोट लगने की वजह से एक सेलेब्रिटी को इस स्टंट रियलिटी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। खुद इस सेलेब्रिटी ने भी एक एक पोस्ट करके हिंट दिया है।ओरी को टास्क में हुई इंजरी? हम बात कर रहे हैं ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी की, जिन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया है कि कैसे एक टास्क के बाद उन्हें दूसरों की मदद की जरूरत पड़ गई थी। ओरी ने खुद यह वीडियो रीशेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है- ओरी को टास्क में हुई इ...