बाराबंकी, अप्रैल 24 -- मसौली, संवाददाता। गोंडा-बहराइच हाइवे के बिंदौरा चौराहे पर गुरुवार देर रात एक डंपर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण इंजन में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत में डंपर से हल्का धुआं उठता दिखाई दिया, जिसे लोगों ने सामान्य समझा। लेकिन कुछ ही मिनटों में धुएं के साथ चपटे उठने लगी। थोड़ी ही देर में पूरा डंपर आग की चपेट में आ गया और धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे और चौराहे पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए आसपास खड़े अन्य वाहनों को तुरंत हटाया गया, ताकि आग फैलने से रोका जा सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.