औरैया, अगस्त 11 -- हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस के इंजन में मंगलवार सुबह एक मृत मोर फंसा मिला। पाता रेलवे स्टेशन से सूचना मिलने के बाद ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर रोका गया। यहां रेलकर्मियों ने इंजन में फंसे मोर को बाहर निकाला और वन विभाग को सौंप दिया। इस दौरान ट्रेन करीब तीन मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। मंगलवार सुबह करीब 8:17 बजे अछल्दा स्टेशन मास्टर को पाता स्टेशन से सूचना दी गई कि ट्रेन संख्या 12349 हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस के इंजन में एक मोर फंसा हुआ है। ट्रेन के अछल्दा पहुंचने पर उसे रोककर रेलकर्मियों ने इंजन की जांच की। इस दौरान इंजन में फंसा मोर मृत अवस्था में मिला। रेलकर्मियों ने मोर के शव को इंजन से बाहर निकाला। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के गौरव मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टम...