प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- प्रतापगढ़। अयोध्या से प्रयागज जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में 29 सितंबर की रात विश्वनाथगंज स्टेशन पर खराबी आ गई। काफी प्रयास के बाद भी ट्रेन नहीं चल सकी। करीब चार घंटे बाद दूसरी ट्रेन आने पर यात्री उसमें बैठकर प्रयागराज चले गए। बुधवार को गाजियाबाद से आए मैकेनिक उसकी मरम्मत करने लगे। मरम्मत के बाद ट्रेन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे यहां से रवाना की जा सकी। ट्रेन करीब 30 घंटे तक प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि इंजन में खराबी के कारण ट्रेन खड़ी थी। दूसरी लाइन से ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से होता रहा। मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...