इंजन फेल होने से 1.20 घंटे खड़ी रही कामायनी
वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुम्बई) जा रही कामायनी एक्सप्रेस का इंजन शनिवार शाम कैंट स्टेशन पर फेल हो गया। इससे ट्रेन 1.20 घंटे तक प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर ही खड़ी रही। दूसरा इंजन लगाकर इसे शाम 5.20 बजे रवाना किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कामायनी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-11072) कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर पहुंची। शाम 4 बजे जब ट्रेन को प्रस्थान सिग्नल मिला तो कुछ आगे बढ़ते ही इंजन फेल हो गया। लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों ने इंजन को काटकर अलग किया। वैकल्पिक इंजन लगाकर शाम 5.20 बजे तक ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके चलते प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर आने वाली दानापुर-सिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.