इंजन फेल होने से सवा घंटे खड़ी रही प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन
रायबरेली, जुलाई 10 -- रायबरेली संवाददाता। प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार को फेल हो गया। इससे सवा घन्टे के करीब ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद इसका इंजन बदला गया फिर यह ट्रेन अपने गन्तव्य की ओर रवाना की गई। इसी वजह से रघुराज सिंह पैसेंजर को भी करीब एक घन्टे की देरी से रवाना किया गया। इसके बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस भी दरियापुर में एक घन्टे खड़ी रही। जबकि शाम को जलालपुर धई के पास प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस से मवेशी टकरा गया। जिसके कारण यह ट्रेन करीब पौन घंटे ट्रेन खड़ी रही। जिससे यात्रा कर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रयाग राज बरेली एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था इसके बाद दूसरे इंजन को मंगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.