नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया। ज्यूरिख जा रही स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने रनवे पर ही विमान को रोक दिया। इंजन फेल होने के शक और विमान से धुआं निकलने के बाद इमरजेंसी स्थिति में यात्रियों को बाहर निकाला गया। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि छह यात्रियों को मेडिकल सहायता दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक ए330 विमान से संचालित ज्यूरिख जाने वाली उड़ान एलएक्स147 के एक 'लैंडिंग गियर' की बाईं ओर से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद चालक दल ने उड़ान भरने की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी और पूर्ण आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू कर दी गई। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने विस्तृत बयान में बताया कि विमान में 228 यात्री और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.