जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने इंजन पर पत्थर फेंकने के आरोपी करण पात्रो रायडीह बस्ती को पकड़कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि, दो महीने पूर्व आरोपी ने गम्हरिया के पास ट्रेन के इंजन पर पत्थर फेंका था। स्टोन प्लेटिंग का केस दर्ज कर आरपीएफ आरोपी की तलाश में जुटी थी। ग्रामीणों की सूचना पर आरोपी बुधवार को आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। इससे पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। मालूम हो कि, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए आरपीएफ गांवों में जागरूकता अभियान चलाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.