उन्नाव, जून 12 -- बिछिया, संवाददाता। प्लास्टिक ड्रम लदे डीसीएम में अचानक इंजन पर ड्रम गिरने से गुरुवार शाम आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों पानी की बौछार डालकर किसी तरह भड़की आग पर काबू पाया जा सका।पुरवा कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी पुरवा मार्ग के तौरा गांव स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम एक डीसीएम कानपुर दादानगर से ड्रम लादकर कुशीनगर उतारने जा रही थी। चालक डीसीएम में डीजल भरवाने पहुंचा। डीजल भरवाने के दौरान अचानक डीसीएम के हेड के पीछे लगे इंजन पर ड्रम गिरने से अचानक आग पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर डीसीएम में आग पकड़ने से अफरा तफरी मच गई। पेट्रोल पंप के कर्मियों व चालक विशाल ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। मौके पर पहुंची डायल 112 व बिछिया चौकी पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। उसके बाद सिपाही किशन सिंह ने डीस...