पीलीभीत, मार्च 31 -- जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरसड़ में 23 फरवरी को हुए इंजन चोरी के मामले में पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि 23 फरवरी को रात में गांव उमरसड़ निवासी राम सिंह का इंजन चोरी हो गया था। राम सिंह का इंजन सिंचाई के लिए श्यामलाल मांग कर ले गया था। उसी रात उसका इंजन चोर चुरा ले गए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, रामकिशोर वर्मा तथा कांस्टेबल राजीव कुमार सिंह,विपुल कुमार ने सूचना पर गांव के एक बाग से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नरेंद्र पुत्र बाबूराम,भूपराम पुत्र बुद्ध सेन निवासी ग्राम कटईया,हरेंद्र निवासीगण ग्राम प्रतीतपुर थाना क्योलड़िया जनपद बरेली बताया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के च...