बरेली, जून 1 -- शीशगढ़। क्षेत्र के गांव बूंची की गौंटिया निवासी दाताराम का पानी लगाने का इंजन एक बजे उनके घर दरवाजे के सामने खड़ा था। अज्ञात चोर इंजन चुराकर ले गए है। पड़ोसी के घर की छत से महिला ने तीन चोरों को इंजन को ले जाते देखा था। पड़ोसी महेंद्र पाल ने उन्हें इंजन चोरी कर ले जाने की सूचना दी। दाताराम चोरों को तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों को तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...