वाराणसी, जुलाई 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी-जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ रेल खंड पर बुधवार दोपहर बख्शा और सरायहरखू स्टेशनों के बीच मालगाड़ी का इंजन खराब हो गया। इसकी वजह से वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस को जौनपुर सिटी स्टेशन पर दोपहर 2 बजे रोक दिया गया। इस गाड़ी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यात्रा कर रही थीं। इस गाड़ी का सिटी स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज भी है। ट्रेन रुकते ही जीआरपी, आरपीएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने गाड़ी को अपने घेरे में ले लिया। आननफानन में रेलवे प्रशासन ने दूसरा इंजन मंगाकर मालगाड़ी में लगाकर उसे आगे बढ़ाया। इसके बाद दोपहर 2.35 बजे बेगमपुरा को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग 35 मिनट तक जौनपुर सिटी स्टेशन पर खड़ी रही। इससे पहले गवर्नर आनंदीबेन पटेल कैंट स्टेशन से दोपहर 12.40 बजे बेगमपुरा ए...