इंजन आगे दौड़ा, पीछे रह गए कोच; दो हिस्सों में बंटी गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन, बिहार में टला रेल हादसा
राजीव सिन्हा, जून 10 -- बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। अजमेर से किशनगंज आ रही 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से चलने के कुछ ही देर बाद ही दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के इंजन और डिब्बों के बीच की कपलिंग खुल गई। इससे इंजन दौड़कर आगे निकल गया और कोच पीछे ही रुक गए। इस घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि रेलवे कर्मियों की तत्परता से स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, कटिहार-किशनगंज रेलखंड पर चल रहे विकास कार्य के कारण गरीब नवाज एक्सप्रेस इन दिनों डायवर्ट मार्ग से संचालित की जा रही है। इसी क्रम में ट्रेन बुधवार तड़के ठाकुरगंज स्टेशन पहुंची थी। यहां इंजन रिवर्सल की प्रक्रिया पूरी कर ट्रेन को किशनगंज के लिए रवाना किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.