नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Samsung Galaxy F70 Pro 5G अब बस कुछ दिनों में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर इसकी भारतीय लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। फोन की फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह भारत में 3 अगस्ते को भारत में लॉन्च होगा। सैमसंग दावा कर रही है कि यह सेगमेंट का एकलौता फोन है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। कंपनी पहले ही माइक्रोसाइट के जरिए इसकी कीमत, रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन, कलर ऑप्शन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी दे चुकी है। सैमसंग के इस नए फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए जानते हैं.बस इतनी होगी नए Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत शुक्रवार को टेक कंपनी सैमसंग ने घोषणा की कि सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G को भारत में 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी क...