मेरठ, मई 26 -- आगामी बकरीद पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इंचौली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्यूआरटी और रिजर्व फोर्स तैयार रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर, मालखाना, बैरक, भोजनालय, बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्पडेस्क, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस और अन्य अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। थाने में लंबित विवेचनाओं की विवेचकवार समीक्षा की। 60 विवेचनाएं लंबित पाए जाने पर निस्तारण के निर्देश दिए। हालांकि विवेचनाओं के निस्तारण की प्रगति संतोषजनक मिलने पर थाना प्रभारी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक बजरंग प्रसाद की सरा...