शिकोहाबाद (फिरोजाबाद), जून 25 -- Anuj Chaudhary Video Viral: शुक्रवार को होने वाले मोहर्रम के जुलूस को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। मोर्हरम को देखते पुलिस ने रूट चार्ट से लेकर ताजिए, अलम की ऊंचाई को लेकर खास ध्यान दिया है। ताजिया को लेकर कई जगह हाईटेंशन लाइनों से खतरा उत्पन्न न हो इस बार इसका भी ख्याल रखा गया है। शासन की ओर से ताजिया की लंबाई-चौड़ाई निर्धारित की है। मोर्हरम के एक दिन पहले एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने जुलूस में शामिल होने वाले ताजियों की लंबाई की जांच करने के लिए निकल गए। इंची टेप लेकर निकले अनुज चौधरी कुछ जगहों पर ताजिया की लंबाई नापते भी नजर आए। कुछ ताजियों की ऊंचाई अधिक होने पर उन्हें शासन के मानक के अनुसार कम करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मुस्लिम समाज ने ताजियों की ऊंचाई को कम कर दिया। इसके साथ ही शुक...