मेरठ, जून 17 -- मोहल्ला बेलदारान में एक फर्नीचर कारखाने में दो युवकों के बीच इंचीटेप को लकर विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे के साथ मारपीट की और सिर में हथोड़ी मारकर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला सुलेमान शाह निवासी रागिब पुत्र वसीम ने तहरीर देते हुए बताया कि वह मोहल्ला बेलदारान में एक फर्नीचर कारखाने में मजदूरी करता है। उसके साथ जसड़ गांव निवासी युवक भी काम करता है। मंगलवार को रागिब ने उससे किसी कार्य के चलते इंचीटेप ले लिया। जिस पर कुछ समय बाद आरोपी ने इंचीटेप को लेकर उसके साथ गाली-गलौज कर दी। यह भी पढ़ें- इंचीटेप के विवाद में मजदूर को पीटकर किया घायल जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में घर पहुंचे रागिब ने पुल...