शामली, मई 16 -- शामली। थाना साइबर क्राइम में एक महिला ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इंग्लैंड से सामान भेजने का झांसा देकर उससे करीब आठ लाख रुपये ठग लिए। कैराना के मोहल्ला आलकल निवासी पूनम चौहान पत्नी पंकज चौहान ने साइबर क्राइम थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 30 नवंबर 2025 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि इंग्लैंड से उसके लिए कुछ सामान आ रहा है, जिसे छुड़वाने के लिए कुछ धनराशि जमा करनी होगी। आरोपी के झांसे में आकर महिला ने उसके द्वारा भेजे गए बार कोड के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में रकम जमा करनी शुरू कर दी।पीड़िता के अनुसार उसने स्वयं, अपने पति एवं अन्य माध्यमों से 8 दिसंबर 2025 तक करीब आठ लाख रुप...