इंग्लैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर ने भरी हुंकार, कहा- अब आयरलैंड में हुई गलतियां नहीं दोहराएंगे
चेस्टर ली स्ट्रीट, जून 30 -- आयरलैंड से 2-0 से सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की ही कप्तानी में 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड में है। पहला मुकाबला बुधवार 1 जुलाई को खेला जाएगा। मैच की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बड़ी हुंकार भरी है। उन्होंने आयरलैंड सीरीज में हुई गलतियों को स्वीकार किया है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी गलतियां नहीं होंगी यह भी कहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज़ हारना निराशाजनक था। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम हर मामले में पिछड़ गई और बेलफ़ास्ट की अनोखी परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालने में नाकाम रही। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ एक बिल्कुल अलग चुनौती का सामना करते हुए, कप्तान ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.