नई दिल्ली, जून 21 -- इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों की वापसी हो गई है। ऐसे में कई खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें मजबूरी में ड्रॉप करना पड़ा है। यहां तक कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में दमदार शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को भी बाहर रखना पड़ गया है। इसके अलावा कौन अंदर है और कौन बाहर है और पूरा स्क्वॉड कैसा है? ये आप नीचे जान सकते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा रहे और लखनऊ में डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में नहीं रखा गया है। इसके अलावा ऑलराउंडर हर्ष दुबे भी इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली वनडे टीम का हि...