नई दिल्ली, जून 25 -- टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्टर रहे सबा करीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच भारत को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेलना है। हालांकि, इससे पहले दो टी20 इंटरनेशनल मैच भारत को आयरलैंड के खिलाफ खेलने हैं, लेकिन सबा करीम ने अगली सीरीज के लिए अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है। अब सवाल यह है कि इसमें उन्होंने किस-किस को रखा है और क्या वैभव सूर्यवंशी को जगह दी है? ये जान लीजिए। सबा करीम ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी टीम का चयन किया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन करने वाली ओपनिंग जोड़ी यानी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को बरकरार रखा है। इस तरह वैभव सूर्यवंशी को उन्होंने पहले टी20 मैच के लिए ट...