नई दिल्ली, जुलाई 16 -- इंग्लैंड ने गुरुवार को दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम आज पहले बैटिंग करेगी। हालांकि टॉस के दौरान शुभमन गिल ने भारतीय फैंस को बड़ा झटका दिया। उन्होंने बताया कि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बीमार हैं और दूसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। टीम ने उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया है। राहुल पहले वनडे में सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। इंग्लैंड ने दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं।दूसरे मैच के लिए भारत-इंग्लैंड ने किए बदलाव भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बीमार होने के कारण दूसरा मैच नहीं खेल रहे। उनकी जगह ईशान किशन आए हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम ने जोस टंग और लियाम डॉसन को बाहर का रास्ता दिखाया है। उनकी जगह गस एटकिंसन और साकिब महमूद ...