रामपुर, अगस्त 5 -- इंग्लैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से साढ़े छह लाख रुपये ठगने और फर्जी वीजा व फ्लाइट टिकट देने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगवतनगर निवासी मुशर्रफ मियां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह ड्राइविंग कर परिवार का पालन-पोषण करता है। गांव के परिचित विजय कंबोज पुत्र लकमीर चंद्र निवासी भगवतनगर ने उसे इंग्लैंड में डेढ़ से दो लाख रुपये प्रतिमाह वेतन वाली नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि विजय कंबोज ने करीब आठ लाख रुपये खर्च आने की बात कहकर किस्तों में रकम ली। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: नौकरी लगवाने के नाम पर 6.22 लाख हड़पे 26 मई को 50 हजार रुपये खाते में और एक लाख रुपये नकद लिए गए। इसके बाद 10 जून को...