रुद्रपुर, मई 10 -- नानकमत्ता, संवाददाता। इंग्लैंड भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जोगीठेर नगला, प्रतापपुर नंबर-4 निवासी मंदीप सिंह पुत्र चरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब छह माह पूर्व उसकी मुलाकात ग्राम भंगाला, जालंधर निवासी अनिल कुमार औजला पुत्र चरनजी लाल से हुई थी। आरोप है कि अनिल ने इंग्लैंड में नौकरी दिलाने और वीजा लगवाकर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि अनिल ने अपने साथी मो. अबरार अहमद के साथ मिलकर हैदराबाद स्थित जयंत रेडी इंटरनेशनल ताइक्वांडो अकादमी के नाम से फर्जी प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कराए। आरोपियों ने उससे और उसके पिता से सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.