इंग्लैंड ने 1605 दिन बाद छीना भारत का सिंहासन, ICC रैंकिंग्स में बनी दुनिया की नंबर वन टी-20 टीम
साउथम्पटन, जुलाई 12 -- सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (131) के आतिशी शतक और उनके कप्तान हैरी ब्रूक (नाबाद 95) के साथ दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने भारत को पांचवें और अंतिम टी 20 में शनिवार को 56 रन से हरा दिया और 4-0 की क्लीन स्वीप के साथ टी 20 रैंकिंग में भारत को अपदस्थ कर नंबर एक स्थान हासिल कर लिया। मौजूदा समय में इंग्लैंड और भारत दोनों के 168 पॉइंट्स हैं, लेकिन शानदार प्रदर्शन के साथ इंग्लैंड ने एक स्थान का उछाल हासिल किया है और नंबर वन की पोजिशन पर है, वहीं भारतीय टीम अब टी-20 रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे और दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है। भारत 1605 दिनों तक लगातार नंबर वन रहा। रोहित शर्मा के समय शुरू हुई टीम इंडिया की बादशाहत, सूर्यकुमार यादव तक चली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.