नई दिल्ली, अगस्त 21 -- इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक शिकस्त दी है। लीड्स में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया है। लीड्स में लगातार दूसरी बार पाकिस्तान की टीम पारी के अंतर से हारी है। इससे पहले 2018 में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने एक पारी और 55 रनों से मात दी थी। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 135 रन ही बना सकी। पाकिस्तानी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब तीन दिन तक चले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम दो बार ऑलआउट हुई है। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्शन और जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे। यह भी पढ़ें- रूट ने तोड़ा स्मिथ का रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फी...