नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान तीन मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बर्मिघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड में 7 बदलाव किए थे। हालांकि इसके बावजूद उनके परफॉर्मेंस में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में बाबर आजम ने तीन खिलाड़ियों के टेस्ट डेब्यू के साथ कुल 4 बदलाव किए। हालांकि जब टॉस हारने के बाद उन्हें पहले बैटिंग करने को कहा गया तो उन्होंने घुटने टेक दिए। मात्र 133 के स्कोर पर पूरी पाकिस्तान की टीम ढेर हो गई। इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बोर्ड पर लगाए और 23 रनों की बढ़त हासिल की। एमिलियो गे और हैरी ब्रूक ने इस दौरान अर्धशतक जड़े। यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान टी20 सीरीज से...