नई दिल्ली, अगस्त 20 -- इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बुधवार को मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 48 ओवर में 171 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने कहर बरबाया। दोनों ने पांच-पांच विकेट चटकाए। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान अवैस गोल्डन डक का शिकार हुए। वह मैच की पहली गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें रॉबिन्सन ने एलबीडब्ल्यू किया। अजान अराउंड द विकेट से स्विंग होती हुई गेंद पर गच्चा खा गए।पाकिस्तान के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा 21 वर्षीय अजान टेस्ट की पहली गेंद पर आउट होने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले, पाकिस्तान के संग ऐसा 43 साल पहले हुआ था। कपिल देव ने पाकिस्तान को पहली बार यह 'जख्म' दिया था। भारत के महान ऑलराउंड...