नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस और फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने के बाद अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद यह बदलाव हुआ है। सिमंस को टेस्ट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है, जबकि इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर फोस्टर फ्लेमिंग के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे।सिमंस दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रह चुके फ्लेमिंग ने जुलाई में सीएसके के हेड कोच का पद छोड़ दिया था। इसके साथ ही आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम के साथ उनका 18 साल का जुड़ाव समाप्त हो गया। वह...