नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 175 रनों का टारेगट दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम शनिवार को दूसरी पारी में 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 के पार नहीं जा सका। शुक्रवार को मैच के पहले दिन मेजबान टीम 46 ओवर के अंदर 152 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसके बाद इंग्लैंड एक कदम और आगे बढ़कर 30 ओवर से भी कम में सिर्फ 110 रन पर ढेर हो गई। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे दिन चार के स्कोर से आगे खेलते हुए सभी विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट के लिये रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.