इंग्लैंड को जीतने के लिए इसकी जरूरत नहीं... इंडिया सेमीफाइनल से पहले कप्तान हैरी ब्रूक के बड़े बोल
मुंबई, मार्च 4 -- इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बुधवार को कहा कि एकता, आत्मविश्वास और दबाव का बखूबी सामना करने की कला से इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचा है और दो बार की चैंपियन टीम को खिताब जीतने के लिए 'परफेक्ट खेल' दिखाने की जरूरत नहीं है। इंग्लैंड का सामना गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन भारतीय टीम से होगा। इंग्लैंड और भारत ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है। यह पूछने पर कि भारत को उसकी सरजमीं पर हराने के लिए क्या इंग्लैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, ब्रूक ने कहा, ''नहीं , मुझे नहीं लगता कि यह टूर्नामेंट जीतने के लिए परफेक्ट गेम की जरूरत है।'' उन्होंने कहा, ''अभी तक हम परफेक्ट मैच नहीं खेल पाए हैं लेकिन इसके बावजूद अच्छी जीत दर्ज की है। हम एकता, आत्मविश्वास और दबाव में भी शांतचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.